हजारीबाग

बड़ा बाजार थाना की शानदार सफलता — चोरी के मामले में फरार अभियुक्त रितेश उर्फ कारू गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: सदर बड़ा बाजार थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए चोरी के मामले में संलिप्त फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कांड संख्या 320/25 दिनांक 28/10/25 धारा 305(ए)/331(4) BNS के अभियुक्त रितेश कुमार उर्फ कारू ,ग्राम रामनगर, शिवपुरी, जिला हजारीबाग निवासी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त अभियुक्त चोरी की घटना में सक्रिय रूप से शामिल था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उनके कुशल मार्गदर्शन, तत्परता और सतर्क पुलिसिंग के कारण एक बार फिर अपराधियों को स्पष्ट संदेश गया है कि कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच सकता। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी और उनकी टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Khabar365newsकटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

हजारीबाग

दो वर्षों से फरार NDPS कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, दारू थाना पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ से जुड़े चर्चित...

हजारीबाग

27 फरवरी 2026 को होगी मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट

Khabar365newsनगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में टैक्स बकायेदारों पर सख्ती, 48,379 वाहन मालिकों को नोटिस

Khabar365newsझारखंड के हजारीबाग जिले के 48379 गाड़ियों से समय पर रोड टैक्स...