Home Hazaribagh हज़ारीबाग बना कबूतरबाज़ी का अड्डा!विदेश भेजने के नाम पर मासूमों से लूट खाड़ी देशों में हो रहा शोषण
Hazaribagh

हज़ारीबाग बना कबूतरबाज़ी का अड्डा!विदेश भेजने के नाम पर मासूमों से लूट खाड़ी देशों में हो रहा शोषण

Share
Share


हज़ारीबाग: झारखंड का हज़ारीबाग अब बेरोज़गारी से जूझते युवाओं के लिए सपनों की नहीं, धोखे की ज़मीन बनता जा रहा है। यहां कबूतरबाज़ों का ऐसा नेटवर्क फल-फूल रहा है, जो मासूम युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी कर रहा है। ये लोग उन्हें सुनहरे भविष्य का सपना दिखाते हैं, लेकिन हकीकत में उन्हें बेच देते हैं शोषण और अमानवीयता के बाज़ार में। स्थानीय एजेंट गांव-देहात के सीधे-सादे युवाओं को फांसते हैं। दुबई, कतर, मलेशिया और ओमान जैसे देशों में 40 से 80 हज़ार रुपए महीने की नौकरी का वादा करते हैं। इसके बदले उनसे 1.5 से 3 लाख रुपये नकद वसूले जाते हैं। लेकिन जैसे ही वे विदेश पहुंचते हैं, उनके सारे सपने चकनाचूर हो जाते हैं। वर्क वीजा की जगह विज़िट वीजा थमा दिया जाता है, पासपोर्ट ज़ब्त कर लिया जाता है और उन्हें 12-14 घंटे की दासता भरी मजदूरी में झोंक दिया जाता है। उसके बाद 40 से 45 लाख रूपए भी वतन वापसी के नाम पर माफिआ द्वारा वसूली जाती है। ये मानव तस्करी है, सीधे-सीधे आधुनिक ग़ुलामी का कारोबार चल रहा है, ऐसा कहना है सामाजिक कार्यकर्ता व नव झारखण्ड फाउंडेशन के क्रेन्दीय अध्यक्ष किशोरी राणा की , जो पिछले कई वर्षों में ऐसे पीड़ित युवाओं को विदेशों से वापस लाने में मदद कर चुके हैं। वे कहते हैं कि इन एजेंटों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने की वजह से हज़ारीबाग की पहचान कबूतरबाज़ी हब के रूप में हो जाएगी। सबसे ख़राब स्थिति विष्णुगढ़, बगोदर प्रखंड की है जहां के सैकड़ो युवा कबूतरबाजी के चंगुल में फसें हुए है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा गिरोह कई बार प्रशासन और राजनीतिक संरक्षण के सहारे चलता है। कुछ एजेंट खुद को ट्रैवल एजेंसी या विदेश नौकरी कंसल्टेंट बताकर अपना ‘कानूनी’ चेहरा दिखाते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर एक भयावह जाल बुनते हैं। अब सवाल उठता है कि कब जागेगा सिस्टम? कब तक हमारे नौजवान, मजदूर विदेश जाकर शोषण झेलते रहेंगे? कब तक हज़ारीबाग की ज़मीन इन मानव तस्करों को पनाह देती रहेगी? जिले को चाहिए एक संयुक्त ऑपरेशन और प्रशासन, श्रम विभाग, प्रवासी मंत्रालय और साइबर पुलिस को मिलकर इन गिरोहों को बेनकाब करना होगा। वरना यह ‘कबूतरबाज़ी की फैक्ट्री’ पूरे झारखंड को बदनाम कर देगी।

सपनों के सौदागर नहीं, ये ग़ुलामी के सौदागर हैं अब इन्हें बेनकाब करना होगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...