Hazaribagh

युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जताया गहरा शोक

Share
Share
Khabar365news

उनके सिद्धांत और संघर्ष हमेशा रहेंगे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : हर्ष अजमेरा

हजारीबाग

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद झारखंड आंदोलन के प्रणेता और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर है। उनका निधन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिबू सोरेन जी का जाना केवल एक नेता का नहीं, बल्कि एक युग, एक विचारधारा और संघर्ष की पहचान का अंत है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद युवाओं को नई दिशा, नया जोश और नई पहचान मिली, जिसमें दिशोम गुरु की भूमिका अविस्मरणीय रही। उनका संपूर्ण जीवन आदिवासियों, श्रमिकों, किसानों और वंचित तबके के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। हर्ष अजमेरा ने कहा कि वे सत्ता में रहकर भी हमेशा जमीन से जुड़े रहे। उनके त्याग, संघर्ष और सिद्धांतों से समझौता न करने वाली छवि ने उन्हें आमजन का नायक बना दिया। युवाओं के लिए वे सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। आज जब वे हमारे बीच नहीं हैं, तो ऐसा लगता है जैसे झारखंड की आत्मा ही मौन हो गई हो। उन्होंने आगे कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक आंदोलन थे जिनकी सोच, संघर्ष और आत्मबल ने झारखंड को एक नई पहचान दी। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। हर्ष अजमेरा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की कामना की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

फर्जी ID से 29 करोड़ का घोटाला, CID ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन मद से कथित 29 करोड़ रुपये...