Jharkhand

धनबाद मार्क्सवादी युवा मोर्चा का होली मिलन समारोह संपन्न

Share
Share
Khabar365news

होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पवन महतो

धनबाद, 5 मार्च मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने आज गांधी सेवा सदन, धनबाद में होली मिलन समारोह का आयोजन किया l इस आयोजन में धनबाद कोयलांचल से लगभग 30 युवाओं ने मायुमो का दामन थामा l सभी को मायुमो अध्यक्ष पवन महतो, उपाध्यक्ष संदीप कौशल, सचिव राणा चटराज ने युवाओं को माला पहनाकर शामिल किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि हमारे देश त्योहारों का देश है l यहां हर साल में विभिन्न प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं,उन्हीं में से होली हमारे देश का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण त्यौहार है l जो दीपावली के बाद दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है l होली रंगों का त्योहार है जो हमें जीवन में रंगों का महत्व बताता है l यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है l जो हमें रंगों में अपनी खुशियां दिखता है l मायुमो युवाओं को संदेश देना चाहती है कि अश्लील एवं फूहड़ गीतों से दूरी बनाए रखें एवं देश तथा समाज में भाईचारा का माहौल स्थापित करें l मायुमो जिला सचिव राणा चटराज ने कहा कि मायुमो होली मिलन समारोह से संदेश देना चाहती है की अश्लील एवं फूहड़ गानों से युवा दूरी बनाए रखें तथा समाज में भाईचारा का माहौल स्थापित करे एंव द्वेष की भावना को हटाकर देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करें l मायुमो ज़िला उपाध्याय संदीप कौशल ने कहा कि देश में हर त्यौहार में जश्न अलग-अलग ढंग से मनाते हैं, लेकिन होली का जश्न रंगों और फूलों का कहर बरसाते हुए मनाया जाता है l होली रंगो और हंसी-खुशी का निराला और अद्भुत त्यौहार है l रंगों का त्योहार आपसी भाईचारा का माहौल स्थापित करती है l
होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से मासस के नरेश पासवान, कृष्ण कुमार, प्रदीप रवानी, अशोक यादव, प्रिंस सिंह, अमन चौहान, राहुल वाल्मीकि, बादल राम, विवेक राम, अर्जुन बाल्मीकि, सूरज राम, महावीर महतो, राहुल सिंह, सागर साहू, मोहित कुमार, अमित कुमार, रोशन यादव, विशाल यादव, अनिकेत कुमार आदि लोग शामिल थे l

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhand

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से एक की हत्या

Khabar365newsसिमडेगा : जिले के बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा गांव में जमीन...

BreakingJharkhand

गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बोरवेल वाहन से टक्कर; 3 मजदूर घायल

Khabar365newsगिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में शनिवार की सुबह एक...

BreakingJharkhand

झारखंड के शिक्षकों को झटका, नहीं मिलेगा SAP–MSAP का लाभ

Khabar365newsझारखंड सरकार ने राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत...

BreakingJharkhandRanchi

सिर्फ 32 सवाल सही, फिर भी अभ्यर्थी का चयन!

Khabar365newsरांची : JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में...