बिहारब्रेकिंग

बिहार में जिंदा जले पति-पत्नी, आग ने घर को पूरी तरह खाक किया

Share
Share
Khabar365news

बिहार के समस्तीपुर जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें आग की चपेट में आने से एक दंपति की जलकर मौत हो गई। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव की है, जहां घर में अचानक आग लग गई और पूरा मकान लपटों में घिर गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक दंपति लखन सहनी और उनकी पत्नी पुरनी देवी घर में सोए हुए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल सका और वे कमरे में ही जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ या किसी साजिश के तहत आग लगाई गई। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला : बांदु रेलवे अंडरपास मार्ग पर दो फीट गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान

Khabar365newsसरायकेला-खरसवां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आदरडीह मिलन चौक मुख्य मार्ग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

बरहेट में मेगा जलापूर्ति ठप, लीकेज पर जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू सख्त

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहेट में विगत कई दिनों से बाधित मेगा जलापूर्ति...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राहुल गांधी से मिले अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव, विस्थापितों के हक की उठाई आवाज

Khabar365newsपूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC में उम्र सीमा छूट पर सीएम का कुणाल षाडंगी को सकारात्मक आश्वासन

Khabar365newsपूर्व विधायक और झामुमो के वरिष्ठ नेता कुणाल षाडंगी शुक्रवार को मुख्यमंत्री...