झारखंडब्रेकिंग

जमीन घोटाला मामले में निलंबित IAS विनय चौबे की बिगड़ी तबियत, हजारीबाग से RIMS रेफर

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग के पूर्व उपायुक्त रहे निलंबित आईएएस विनय चौबे की तबीयत बीते शाम अचानक बिगड़ गई। जिन्हे इलाज के लिए शनिवार को शाम 5:30 बजे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां ट्रामा सेंटर में  चिकित्सकों  का गठित बोर्ड में शामिल टीम ने उनके स्वास्थ्य जांच करने के बाद रिम्स रेफर कर दिया है। विनय चौबे को जेपी कारा से इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया था। 

मालूम हो कि हजारीबाग में खास महल की जमीन 2.75 एकड़ का गलत तरीके से 23  लोगों को निबंधन करने का इन पर आरोप है। तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी  समेत कई लोग इस घोटाले को अंजाम देने में शामिल बताते हुए एसीबी में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच  हजारीबाग एसीबी की टीम कर रही है। इसी  मामले को लेकर एसीबी की टीम ने गहन पूछताछ के लिए चार दिनों के रिमांड पर उन्हें लिया था। रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें जेपी कारा भेज दिया था।

बताया गया कि इस मामले में विनय चौबे लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीकरण में हैं। पूर्व में वे रिम्स में इलाजरत थे। जहां से उन्हें एसीबी की टीम ने चार दिनों के रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया था। रिमांड अवधि शुक्रवार को पूरा हो जाने के बाद उन्हें जेपी कारा लाया  गया। जहां से जेपी कारा हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज लाया गया। गठित तीन सदस्यीय बोर्ड में शामिल चिकित्सकों की टीम में डा  अंगराज सुभाष, डॉ अभिषेक कुमार और डॉक्टर सोमा उराव थे। जबकि मौके पर हजारीबाग सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार , प्रभारी सुपरिंटेंडेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डॉक्टर सुभाष प्रसाद और उनके साथ आए जेल अस्पताल के चिकित्सक डॉ राहुल कुमार सिंह थे।

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक विनय चौबे किडनी के मरीज हैं । अचानक उनके पैर में सूजन आ गया है। चिकित्सकों ने उनका इसीजी किया।  आला लगाकर उनका हार्ट बीट और इंटरनल 

बताया गया कि जैसे ही जेल से हॉस्पिटल उन्हें लाने की सूचना सिविल सर्जन को मिली। एक घंटा पहले सिविल सर्जन, प्रभारी सुपरिंटेंडेंट ट्रामा सेंटर पहुंच गए । तीन चिकित्सकों का टीम गठित कर दिया। जब विनय चौबे एंबुलेंस से लाए गए तो उन्हें व्हीलचेयर से एंबुलेंस के पास से ट्रामा सेंटर के एक कमरे में ले जाया गया जहां पूर्व से मौजूद तीन चिकित्सकों ने 30 मिनट तक उनके स्वास्थ्य का जांच किया। बताया गया कि स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें पुनः वापस जेपी कारा ले जाया गया है। जहां से उन्हें विभागीय प्रक्रिया पूरी कर रिम्स ले जाया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...