बिहारब्रेकिंग

नाना घर पर नहीं थे, तो 2 साल की नातिन को गोलियों से छलनी कर दिया; गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के मानोपुर करजान टोल में  अपराधियों ने दो साल की बच्ची को गोलियों से भून डाला। बच्ची का नाम रीतिका कुमारी था। रीतिका अपने नाना अमरजीत साह के घर आई हुई थी। शाम के समय कुछ अज्ञात अपराधी घर में घुसे और नाना को ढूंढने लगे लेकिन नाना के घर पर नहीं मिले जिसके बाद अपराधियों ने मासूम को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

घटना के तुरंत बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मानोपुर चौक पर टायर जलाकर भगवानपुर-समसा पीडब्ल्यूडी सड़क को जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए, साथ ही क्षेत्र में स्थायी पुलिस कैंप की स्थापना की जाए। पुलिस प्रशासन ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोश देर रात तक बना रहा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने मामले की जांच तेजी से शुरू कर दी है। स्थानीय विधायक एवं खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने भी घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और हत्या के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...