झारखंडब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में झारखंड के 2 मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत, थक कर पटरी पर सो रहे थे

Share
Share
Khabar365news

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। झारखंड से काम की तलाश में आए 2 मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी, जबकि 2 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कुसुमकसा और दल्लीराजहरा स्टेशन के बीच सुबह करीब 4 बजे हुआ। 

थकावट में पटरी पर सो गए मजदूर 
मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड से कुल 11 मजदूर दल्लीराजहरा पहुंचे थे। सभी मजदूर रेलवे ट्रैक के रास्ते पैदल जा रहे थे। इसी दौरान 4 मजदूर थकावट की वजह से ट्रैक पर ही सो गए। सुबह करीब 4 बजे एक ट्रेन वहां से गुजरी और 2 मजदूरों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव कई टुकड़ों में बंट गए। 

हादसे के समय 2 अन्य मजदूर नींद से जागे और बचने की कोशिश की, लेकिन वे भी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पटरी किनारे वे दर्द से तड़पते मिले। आसपास उनका सामान, मोबाइल और बैग बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाकुलिया में सब्जी बेचकर घर लौट रहे व्यक्ति पर हाथियों के झुंड ने किया हमला

Khabar365newsपूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...