झारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में 4 बच्चों की मां से छेड़खानी, जहर खाकर दे दी जान

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा : गोड्डा जिलो के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। मोतिया गांव की रहने वाली 4 बच्चों की मां ने छेड़छाड़ की वजह से मानसिक तनाव में आकर जहर खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना शुक्रवार देर शाम की है। महिला हटिया से लौटने के बाद अचानक परेशान नजर आई। कुछ देर बाद उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाले राजेश हरिजन ने उसके साथ छेड़खानी की। 

इसके बाद परिजन उसे गोड्डा सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताकर भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी। मृतका के ससुर ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में मजदूरी करता है। बहू गांव में बच्चों के साथ रह रही थी। पड़ोस में रहने वाला राजेश हरिजन उसे साथ रहने के लिए दबाव डालता था। उन्होंने यह भी बताया कि बहू पहले इस मामले की शिकायत थाने में करने गयी थी, लेकिन पुलिस ने आवेदन नहीं लिया। 

महिला की हालत बिगड़ने से पहले पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया था, जिसमें उसने स्पष्ट रूप में राजेश हरिजन पर छोड़खानी का आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश हरिजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि महिला ने आत्महत्या करने के पीछे छोड़खानी और मानसिक उत्पीड़न की बात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...