झारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बालू लदे टर्बो ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, थाना प्रभारी और बॉडीगार्ड घायल

Share
Share
Khabar365news

 रांची : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बालू से भरे एक टर्बो वाहन ने पुलिस बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे थाना प्रभारी मनोज कुमार और उनके बॉडीगार्ड अमित कुमार गंभारी रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। शाम करीब 7:30 बजे, पलांडू मिशनरी स्कलू के पास यह घटना घटी। टर्बो वाहन अनियंत्रित होकर पुलिस बोलेरो से टकरा गया, जिससे दोनों वाहन पलट गए। 

हादसे के वक्त बोलेरो की अगली सीट पर बॉडीगार्ड अमित और पीछे थाना प्रभारी बैठे थे। बारिश के कारण गाड़ी की रफ्तार धीमी थी, लेकिन अचानक सामने से आ रहा बालू लदा टर्बो गलत साइड में आ गया और पीछे के चक्के से बोलेरो को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। सभी ने घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला और कलावती अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए ऑर्किड अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बॉडीगार्ड के सिर और नाक में चोट लगी है। बोलेरो चला रहे निजी चालक विजय एयरबैग खुलने की वजह से सुरक्षित हैं। 

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अमर कुमार पांडेय घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से थाना प्रभारी की स्थिति की जानकारी ली और घायलों को बेहतर इलाज के लिए ऑर्किड अस्पताल भेजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी अस्पताल जाकर दोनों घायलों का हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि जिस टर्बो वाहन से टक्कर हुई, उसमें एनजीटी की रोक के बावजूद बालू लदा हुआ था, अब पुलिस यह जांच कर रही है कि बालू वैध था या नहीं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...