JharkhandLohardaga

लोहरदगा में नशा मुक्ति को लेकर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Share
Share
Khabar365news

खबर 365 न्यूज लोहरदगा

लोहरदगा: जिले में नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजकीय कृत बालिका उच्च विद्यालय, लोहरदगा की छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से छात्राओं ने समाज के लोगों से नशे की लत से दूर रहने तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने की अपील की। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न जागरूकता संबंधी नारों के जरिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।
विद्यालय परिसर से निकली यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां छात्राओं ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त समाज बनाएं” और “स्वस्थ युवा, मजबूत देश” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। रैली के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और अपने बच्चों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें।

मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता स्टेला कुजूर ने कहा कि आज के समय में युवाओं के बीच नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय बनती जा रही है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के माध्यम से समाज को जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना भी विद्यालय का दायित्व है। नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देता है और इससे परिवार की खुशियां भी प्रभावित होती हैं। इसलिए सभी को नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की जागरूकता रैली समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करती है। यदि युवा वर्ग नशे से दूर रहेगा तो समाज और देश का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राएं और शिक्षकगण मौजूद रहे। रैली में जेबा कौशर, सुरैया सबा, सुनीता टोप्पो, सुधा रानी, सुनीता कुमारी, मनीषा कुमारी, पूनम तिर्की, फरजाना खातून, प्रशांत कुमार, पंचम लकड़ा सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने भाग लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandLohardaga

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Khabar365newsलोहरदगा आवास पर कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतको ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर...

JharkhandRanchi

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी रांची शाखा चुनाव संपन्न, सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Khabar365newsरांची । रांची से बड़ी खबर है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, रांची...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह से की मुलाकात

Khabar365newsपीवीयूएनएल परियोजना के विस्थापितों, प्रभावितों एवं संविदा कर्मियों के अधिकारों को लेकर...