Home झारखंड साहिबगंज : फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगों ने महिलाओं के खातों से उड़ाए हजारों रुपये
झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज : फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगों ने महिलाओं के खातों से उड़ाए हजारों रुपये

Share
Share

साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत कबूतरखोपी गांव में फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को फाइनेंस एजेंट बताने वाले चार लोगों ने ग्रामीण महिलाओं को लोन का झांसा देकर उनके आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और बायोमेट्रिक फिंगर जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करवा लिए। इसके बाद उनके बैंक खातों से हजारों रुपये उड़ा लिए गए।

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि उन्हें बिना गारंटी के 50,000 से 1 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। इस लालच में आकर दर्जनों महिलाओं ने अपने दस्तावेज सौंप दिए। आरोपियों ने दस्तावेज लेने के बाद कुछ महिलाओं को नकली आवेदन रसीद भी दी और कहा कि दो से तीन दिन में पैसा खाते में आ जाएगा। लेकिन जब महिलाएं बैंक पहुंचीं तो पता चला कि उनके खातों से पहले ही रकम निकाली जा चुकी है।

पीड़ित महिला रूबी देवी और सरिता देवी ने बताया, “हम लोग तो सोचे कि लोन मिलेगा तो घर में काम शुरू करेंगे, बेटी की शादी में कुछ मदद मिलेगी, लेकिन बाद में बैंक जाकर देखा तो हमारा पैसा ही गायब था। किसी का दस हजार, किसी का पांच हजार, किसी का 3400 रुपये खाते से निकल चुका था, जबकि किसी ने निकासी नहीं की थी।”

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। प्रभावित महिलाओं ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मदद से जीरवाबारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की सूचना पर जीरवाबारी थाना पुलिस कबूतरखोपी चानन गांव पहुंची। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि फर्जी फाइनेंस कंपनी का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है और न ही गांव या आसपास कहीं इसका कोई ऑफिस है। जिन मोबाइल नंबरों से बातचीत की गई थी, वे अब बंद हो चुके हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सुनियोजित साइबर ठगी का मामला प्रतीत होता है। आरोपियों ने ग्रामीणों की अशिक्षा और डिजिटल जानकारी की कमी का फायदा उठाया है। साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन और बैंक ट्रांजैक्शन का विश्लेषण किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आया जंगली हाथी, मौके पर मौत

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंताजनक खबर सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

भूषण बाड़ा मामले पर आलमगीर आलम का बयान,

झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले को लेकर राजनीतिक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

बोड़ाम के सबर टोला में मलेरिया-पीलिया का प्रकोप,

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंताजनक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को,

झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर है। राज्य विधानसभा का दो...