झारखंडबिहाररांची

आउटसोर्स कर्मियों के हक़ में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Share
Share
Khabar365news

झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 01 जुलाई 2025 को पारित आदेश के आलोक में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने आज झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन निगम के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम वेतनमान एवं समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने की मांगों को लेकर सौंपा गया।

संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम में वर्षों से कार्यरत तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रमिकों को अब तक न तो न्यूनतम वेतनमान मिल रहा है और न ही संविधान प्रदत्त “समान कार्य के लिए समान वेतन” के सिद्धांत का पालन हो रहा है। उन्होंने इसे न्यायालय की भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया।

ज्ञापन में मुख्यतः निम्नलिखित 6 बिंदुओं को प्रमुखता दी गई:

न्यूनतम वेतनमान ऐंव 2017 से ऐरियर तत्काल भुगतान

स्थायी और संविदा कर्मियों के बीच वेतन समानता

भविष्य की बहालियों में एजेंसी कर्मियों को प्राथमिकता एवं आयु छूट

सभी एजेंसियों को राज्य अधिसूचित न्यूनतम वेतन का पालन कराने हेतु लिखित आदेश

एक स्वतंत्र निगरानी समिति का गठन

शोषण के विरुद्ध पारदर्शी शिकायत निवारण प्रणाली की स्थापना

राय ने कहा कि संघ न्यायालय के आदेश को केवल कानूनी पहलू नहीं, बल्कि श्रमिकों के जीवन, गरिमा और अधिकारों से जुड़ा एक संवेदनशील मुद्दा मानता है। यदि निगम प्रशासन इस दिशा में शीघ्र और न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं करता है, तो संघ राज्यव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा।

ज्ञापन माननीय अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में अधिकृत अधिकारी को सौंपा गया। संघ ने आशा व्यक्त की है कि निगम सकारात्मक निर्णय लेकर न्यायालय के आदेशों का सम्मान करेगा और आउटसोर्स कर्मियों को उनका वाजिब हक प्रदान करेगा।

प्रतिनिधिमंडल में विजय सिंह, मुकेश साहू ,अनिकेत कुमार, मुकेश यादव, रोशन लूगून, प्रवीण कुजूर, राम शरण प्रसाद, दीपेश यादव, रमेश चंद्र माहतो, जगतपाल महतो, पिंटू सेन गुप्ता, सुनील सहाय आदि मौजूद रहे

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ
(अध्यक्ष: अजय राय)
रांची, झारखंड

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 16 मई तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में 16 मई तक मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

स्कूल परिसर में मिली किशोरी की लाश का हुआ खुलासा

Khabar365newsजमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

नारायणपुर में 5 साल की बच्ची को रौंद गई बेकाबू स्कॉर्पियो,

Khabar365newsजामताड़ा जिले के नारायणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को...