Home झारखंड हजारीबाग पुलिस की छापेमारी में लगभग 43 किलो डोडा बरामद, चौपारण के रास्ते ले जा रहे थे बिहार
झारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की छापेमारी में लगभग 43 किलो डोडा बरामद, चौपारण के रास्ते ले जा रहे थे बिहार

Share
Share

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक एम्बुलेंस से 43.65 किलो डोडा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक मारुति एम्बुलेंस (नं० BR 02PB-6505) में डोडा लोड कर चौपारण होते हुए बिहार की ओर तस्करी की जा रही है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार बिमल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने चोरदाह चेक नाका पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान दनुआ की ओर से आ रही एम्बुलेंस चेक नाका से पहले सड़क किनारे रोक दी गई। चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर वह फरार हो गया।

पुलिस ने मौके पर एम्बुलेंस की तलाशी ली तो पेशेंट सीट के नीचे दो बोरे में छिपाकर रखा गया 43.65 किलो डोडा बरामद हुआ। जब्त एम्बुलेंस और डोडा को थाना लाया गया। इस मामले में एम्बुलेंस चालक, मालिक और अज्ञात तस्करों के खिलाफ चौपारण थाना कांड संख्या 265/25 दर्ज किया गया है। मामला BNS की धारा 317(5)/3(5) और NDPS Act की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...