झारखंडब्रेकिंग

मार्च 2026 तक हो JTET परीक्षा, शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर तब तक रोक: झारखंड हाईकोर्ट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड हाईकोर्ट में आज, 25 सितंबर को, राज्य के शिक्षा सचिव सशरीर उपस्थित हुए। कोर्ट ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर अहम सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को बड़ा निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि झारखंड शिक्षा परिषद (JAC) के माध्यम से मार्च 2026 तक JTET की परीक्षा आयोजित की जाए।

इसके साथ ही, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक JTET की परीक्षा पूरी नहीं होती और परिणाम घोषित नहीं हो जाते, तब तक सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी। अदालत ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जाहिर की कि पिछले 9 वर्षों से झारखंड में JTET परीक्षा आयोजित नहीं की गई। इसके अलावा, कोर्ट ने यह भी कहा कि जब तक JTET परीक्षा आयोजित नहीं हो जाती, तब तक राज्य में शिक्षक भर्ती के लिए कोई नया विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा।

यह मामला झारखंड हाईकोर्ट में रितेश महतो और अन्य 401 प्रार्थियों की ओर से दायर याचिका के आधार पर सुनवाई किया गया। इस दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता अपराजिता भरद्वाज और कुशल कुमार ने बहस की। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की अदालत में यह सुनवाई हुई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...