BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में विष्णुगढ़ एवं टाटीझरिया थाना क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत खरकट्टो ग्राम स्थित दिनेश यादव के घर सह दुकान में छापेमारी कर 8.64 लीटर विदेशी शराब तथा 23.4 लीटर बियर बरामद की गई। वहीं टाटीझरिया थाना क्षेत्र के गिरिधारी साव के होटल एवं नेशनल हाईवे किनारे संचालित होटल शीतल, होटल यादव जी, संध्या होटल तथा सन्नी लाइन होटल में भी छापामारी की गई, जहाँ से 35 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

सभी मामलों में संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करते हुए उन्हें फरार अभियुक्त घोषित किया गया है।

यह छापामारी अभियान अवर निरीक्षक (उत्पाद) कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक (उत्पाद) भुनेश्वर नायक तथा प्रतिनियुक्त गृह रक्षकों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया।

सहायक आयुक्त उत्पाद ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को तुरंत उपलब्ध कराएँ ताकि जिले में नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...