BreakingjamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : ABVP ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 का किया विरोध, पूर्वी व पश्चिम के विधायक को सौंपा ज्ञापन

Share
Share
Khabar365news

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जमशेदपुर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 का विरोध दर्ज करते हुए मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू और पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। परिषद ने निवेदन किया कि इस विधेयक को मंजूरी न देते हुए उच्च शिक्षा की स्वायत्तता और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी जाये। एबीवीपी ने आशंका जतायी कि यदि यह विधेयक लागू हुआ, तो इससे राज्य के विश्वविद्यालयों में राज्य सरकार का दखल और राजनीतिककरण बढ़ेगा। जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता व स्वतंत्रता को नुकसान पहुंच सकता है। परिषद का कहना है कि उच्च शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रखना समय की आवश्यकता है, ताकि युवा वर्ग को उत्कृष्ट और निष्पक्ष शिक्षा मिले।

एबीवीपी के महानगर मंत्री अभिषेक कुमार ने बताया कि विधेयक के पारित होने से विश्वविद्यालयों के प्रशासन में राजनीति का प्रवेश बढ़ जायेगा, जिससे योग्य शैक्षणिक नेतृत्व और स्वच्छ वातावरण प्रभावित हो सकता है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि वर्तमान प्रस्ताव छात्रों, शिक्षकों और समस्त शैक्षणिक समुदाय के हित में नहीं है। परिषद ने विधायक सरयू राय एवं पूर्णिमा साहू से निवेदन किया कि वे इस विषय को विधानसभा में मजबूती से उठाएं और राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 को मौजूदा स्वरूप में पारित न होने दें। एबीवीपी ने विधेयक में महत्वपूर्ण संशोधन की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के अधिकार, शिक्षकों की स्वतंत्रता और विश्वविद्यालय की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखना सुनिश्चित किया जाये। मौके पर कार्यालय मंत्री प्रियांशु राज, आयुष झा, दीपक ठाकुर, विजय झा , रिया कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में यूट्यूबर के स्टूडियो में लगी आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; परिवार सुरक्षित

Khabar365newsगढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंईयां सम्मान योजना: रुके हुए भुगतान फिर से भेजने की तैयारी

Khabar365newsमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत शुरू में कई लाभुकों को राशि...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

विपरीत दिशा से आई अनियंत्रित कार ने पांच को कुचला, चालक गिरफ्तार

Khabar365newsगिरिडीह जिले में 12 फरवरी को विभिन्न कर्मचारी और श्रमिक संगठनों के...