झारखंडब्रेकिंग

JLKM  ने निशा भगत को पार्टी से बाहर निकाला

Share
Share
Khabar365news

जेएलकेएम ने गुमला से अपनी पूर्व प्रत्याशी निशा भगत को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा कुड़मी (कुठमी) समुदाय के संबंध में दिए गए असत्य, भ्रामक और अनुचित बयानों के चलते की गई है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि निशा भगत के वक्तव्य पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और अनुशासन के प्रतिकूल हैं तथा इससे पार्टी की छवि को गंभीर क्षति पहुँची है। बयान के अनुसार, उनका यह आचरण समाज में विभाजनकारी वातावरण उत्पन्न करता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। अनुशासन समिति की संस्तुति पर, पार्टी ने उन्हें न केवल सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त किया है, बल्कि आगामी छह वर्षों तक किसी भी पार्टी गतिविधि, पद या दायित्व में भागीदारी पर पूर्ण प्रतिबंध भी लगाया गया है। गौरतलब है कि निशा भगत गुमला विधानसभा सीट से जेएलकेएम की उम्मीदवार रह चुकी हैं और पार्टी में एक सक्रिय चेहरा मानी जाती थीं। हालांकि, हाल ही में दिए गए उनके बयानों पर सोशल मीडिया और समुदायों में विरोध देखने को मिला था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...