झारखंडब्रेकिंग

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग पर हाईकोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 16 जुलाई तय

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड हाईकोर्ट में जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को अवगत कराया गया कि इस पूरे मामले की जांच वर्तमान में सीआईडी द्वारा की जा रही है और जांच की प्रक्रिया अभी जारी है। इसके पश्चात अदालत ने इस याचिका पर अगली सुनवाई की तिथि 16 जुलाई निर्धारित की है। साथ ही, अदालत ने पूर्व में दिए गए उस आदेश को भी यथावत रखने का निर्देश दिया है, जिसके तहत जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का परिणाम प्रकाशित करने पर रोक लगाई गई थी। यह रोक अब अगली सुनवाई तक जारी रहेगी। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और उनके सहयोगी अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने पक्ष रखा, जबकि जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल ने दलीलें प्रस्तुत कीं। वहीं, याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार ने बहस की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बैजनाथ राम के नामांकन की तैयारी पूरी

Khabar365newsरांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

फोटो सेशन के लिए लगाए गए बिना जड़ के पौधे, जामताड़ा में खुली पोल

Khabar365newsजामताड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान को लेकर जामताड़ा में एक...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में IBC की 204वीं बैठक, ग्रीन बिल्डिंग और जल संरक्षण पर फोकस

Khabar365newsरांची: रियल एस्टेट क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास को बढ़ावा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य : नितिन नबीन

Khabar365newsभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को रांची में आयोजित एक...