देशब्रेकिंग

‘कुंभ का कोई मतलब है…, फालतू है…,’ लालू यादव के विवादित बयान ने मचाया सियासी घमासान

Share
Share
Khabar365news

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए वहीं, कई लोग घायल हो गए. इस हादसे के बाद पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने इस पर दुख जताया है. वहीं अब इस पूरे मामले में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की प्रतिक्रिया सामने आई है.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) ने घटना को दुखद बताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने भगदड़ के लिए रेलवे को जिम्मेदार बताया। लालू यादव ने कहा कि रेलवे की लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ। उन्होंने ये भी कहा कि इसकी जिम्मेदारी रेल मंत्री को लेनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि घटना पर उन्हें बेहद दुख है, लेकिन इसकी जिम्मेवारी रेल मंत्री को लेनी चाहिए. इसी बीच महाकुंभ में लगातार उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लालू यादव ने महाकुंभ को लेकर भी विवादित टिप्पणी की. पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि कुंभ को लेकर यह घटना घटी है, तो उन्होंने कहा कि कुंभ का कोई मतलब है, कुंभ..कुंभ..कुंभ कोई मतलब नहीं है. सब फालतू चीज है.

कुंभ पर लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) के बयान पर जेडीयू ने उन्हें सियासत नहीं करने की सलाह दी है. जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि सियासत के बजाय कैसे घायलों को और मृतकों के परिवार की मदद कर सकते हैं, इस पर बात करनी चाहिए न कि सियासत करनी चाहिए.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...