JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु
पीटीपीएस D A V पब्लिक स्कूल के समीप धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तथा 25वीं स्थापना दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर एवं संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष वारिस खान के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के मुखिया सह भाजपा युवा नेता किशोर कुमार महतो के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के कट आउट पर धूप अगरबत्ती एवं माल्यार्पण किया गया उनके द्वारा कहा कि धरती आबा
भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासियों के प्रतिरोध का नेतृत्व किया, जिसके कारण उन्हें ‘धरती आबा’ (पृथ्वी के पिता) कहा जाता है। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और आदिवासियों का नायक थे, जिनकी मृत्यु 9 जून 1900 को रांची जेल में हुई थी। इसके साथ ही हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पूरे भारत देश में मनाने का निर्णय यह झारखंड के लिए गर्व की बात है और आज पूरा देश उनके जन्मदिन के दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास कुमार गुप्ता, बबलू कुमार, राकेश कुमार सुनील कुमार ठाकुर ,सुरेश महतो महेश महतो ,सहदेव कुमार महतो आदि शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...