BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर, 54 गांवों में अभियान

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 54 गांवों में सघन जांच एवं जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान 5,251 लोगों की जांच की गई, जिसमें 219 नए मलेरिया मरीजों की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रभावित गांवों में मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है। मरीजों की पहचान कर उन्हें तत्काल दवा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही घर-घर जाकर जांच, मच्छर नियंत्रण और लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

विभाग ने लोगों से बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मलेरिया पर नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActivegolaJharkhandRamgahRamgarh

पुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर लगा कैंप

Khabar365newsगोला। गोला प्रखंड के पुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण)...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी की पहल पर 8 लाभुकों के बीच किया गया बकरी का वितरण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु सोमवार को पतरातू प्रखंड परिसर में...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा बिहार का प्रेमी, ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांधा

Khabar365newsस्थान]। शादीशुदा महिला से मिलने बिहार से पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों...