झारखंडब्रेकिंग

मनीष कश्यप ने छोड़ी भाजपा, जानिए प्रधानमंत्री मोदी के लिए क्या कहा 

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक  फेसबूक वीडियो जारी कर खुद इस बात की जानकारी दी और पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। मनीष कश्यप ने कहा कि उन्होंने गलती से भाजपा ज्वाइन की थी और इसके लिए उन्होंने जनता से माफी भी मांगी। उनका कहना है कि पार्टी में रहते हुए वो लोगों के मुद्दे मजबूती से नहीं उठा पा रहे थे।

जनता से माफी, पीएम मोदी को बताया यशस्वी
अपने इस्तीफे के ऐलान के दौरान मनीष कश्यप ने कहा कि भाजपा में जाना उनकी गलती थी और इसके लिए वह माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री हैं और पार्टी में नहीं रहने के बावजूद मैं उनके खिलाफ अनर्गल टिप्पणी नहीं करूंगा।”

बिहारियों और मजदूरों के लिए लड़ने का लिया संकल्प
मनीष कश्यप ने कहा कि वह अब चनपटिया में लोगों से बात करके इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि उन्हें बिहारियों, मजदूरों और पलायन जैसे मुद्दों पर काम करना चाहिए। उनका मानना है कि पार्टी में रहकर वह इन मुद्दों को उतनी मजबूती से नहीं उठा सकते थे, जितनी वे चाहते हैं।

भ्रष्टाचार पर भाजपा को घेरा
अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा में रहना मतलब है उन भ्रष्टाचारों पर पर्दा डालना जो आपकी आंखों के सामने हो रहे हैं।” उन्होंने कहा कि उन्हें इस फैसले के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

चुनाव लड़ने का किया इशारा, जनता से मांगी राय
मनीष कश्यप ने इशारे इशारे मे कहा कि वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जनता से यह भी पूछा कि उन्हें किस सीट से और किस पार्टी से लड़ना चाहिए, या क्या उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरना चाहिए।

भाजपा नेताओं का नाम लेकर जताया आभार, पर सवाल भी पूछने की बात
मनीष कश्यप ने भाजपा नेताओं मनोज तिवारी और संजय जायसवाल का नाम लेकर उन्हें धन्यवाद दिया साथ ही कहा कि वे इन नेताओं से सवाल जरूर पूछेंगे, लेकिन मर्यादा में रहकर।

मर्यादा नहीं तोड़ूंगा, लेकिन चुप भी नहीं बैठूंगा
उन्होंने साफ कहा कि भाजपा में बिताए एक साल एक महीने के लिए आभार जताते हैं लेकिन अब वे अपनी लड़ाई बाहर से लड़ेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे मर्यादा में रहकर काम करेंगे, लेकिन आवाज उठाना नहीं छोड़ेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...