Ranchi

श्रीराम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के गठन की आठवीं वर्षगांठ पर हुए कई संस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रांची | महाविद्यालय के सभागार में आठवें महाविद्यालय स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि FJccI के अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया गया साथ ही गणेश वंदना की गई कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य महोदय द्वारा स्वागत भाषण दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड लोक नृत्य असमिया नृत्य एवं संथाली नृत्य का आयोजन किया गया। नाट्य मंचन के तौर पर एक लघु नाटिका जिसमें किसान के जीवन के परिदृश्य को दिखलाया गया। एक हास्य् नाटक का भी मंचन किया गया तथा इंग्लिश स्किट के रूप मे सक्सेस मंत्रा शीर्षक नाट्य की प्रस्तुति की गई। पूर्ववर्ती छात्रों में विश्वविद्यालय स्तर पर मेधा क्रम पाने वालों को ट्रॉफी एवं मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री किशोर मंत्री ने अपने सम्बोधन मे महाविद्यालय मे हो रहे विकासात्मक कार्यो की सराहना के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र मे चेम्बर के रुझानों से सबों को अवगत कराए। अंत में महाविद्यालय के सचिव विकास सिन्हा द्वारा महाविद्यालय की भावी योजना तथा पूर्व में किए गए विकासात्मक कार्यों का एक रचनात्मक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। मौके पर महाविद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मंजू सिन्हा ,निदेशक राजीव रंजन सिन्हा प्राचार्य महोदय,तथा FJCCi के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं अमित शर्मा जॉइंट सेक्रेटरी रोहित पोद्दार,शैलेश अग्रवाल कार्यकारणी सदस्य अनिल अग्रवाल व यंग इंडिया के को- चेयर निखिल अग्रवाल तथा संत जगत ज्ञान के सचिव पंकज जी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

JharkhandRanchi

बच्चों को अच्छी शिक्षा दें अभिभावक : आलिया नाज़

Khabar365newsरांची । राजकीय मध्य विद्यालय कांटा टोली का द्वितीय वार्षिक कार्यक्रम आयोजितरांची,...

JharkhandRanchi

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें – के. रवि

Khabar365newsमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ...