CrimeJharkhand

*दाड़ी डीह स्थित एटीएस डीएसपी और दारोगा पर गोली चलाने वाले फरार शार्प शूटर बॉबी साव को रामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Share
Share
Khabar365news

*रामगढ़ पुलिस वा एटीएस के संयुक्त में कल तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया था*

रामगढ़ जिले के पतरातु दाड़ी डीह स्थित हुई गोलीबारी कांड में फरार अभियुक्त बॉबी साव को रामगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रांची एटीएस को सुपुर्द कर दिया है । बताते चलें कि 17/7/23 को देर शाम एटीएस डीएसपी नीरज कुमार एवं दारोगा के ऊपर गोलीबारी मामले में कल झारखंड एटीएस की टीम रामगढ़ पुलिस के संयुक्त छापेमारी में चंदन साव । वारिश अंसारी। सोनू कुमार को हथियार के साथ छापेमारी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया जिसमें रामगढ़ जिले के बरकाकाना थाना प्रभारी शशि प्रकाश। भुरकुंडा थाना प्रभारी अमित कुमार। पतरातु थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह। भदानीनगर प्रभारी राजदीप कुमार। बासल प्रभारी अमर शुक्ला के योगदान एवं तत्परता से तीनों आरोपी को एटीएस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आज फिर रामगढ़ पुलिस ने शार्प शूटर बॉबी साव को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता प्राप्त किया है।इसकी पुष्टि रामगढ़ पुलिस एवं एटीएस एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने की है। शार्प शूटर बॉबी साव एक अन्य साथी ने ही सोमवार देर शाम एटीएस डीएसपी नीरज कुमार और दारोगा सोनू साव को गोली मारकर घायल कर दिया था। फिलहाल दोनों घायल पुलिस पदाधिकारी का इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। झारखंड एटीएस की टीम अमन साहू गिरोह के गुर्गे को पकड़ने के लिए पतरातू गई थी. उसी समय उसके गुर्गे और एटीएस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और एक दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल रामगढ़ पुलिस ने एटीएस के टीम को शार्प शूटर बॉबी साव को सुपुर्द कर दिया है जिसके बाद झारखंड एटीएस की टीम शार्प शूटर बॉबी साव से पूछताछ कर रही है और अमन साहू के सरगना के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,

Khabar365newsगुमला जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान

Khabar365newsगुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत हेसागुटु कल्हुटोली गांव में अधूरी सड़क...