झारखंडब्रेकिंग

15 मई तक जारी हो सकती है मईयां सम्मान योजना की अगली राशि, चल रही तैयारी

Share
Share
Khabar365news

मईंया योजना का लाभ ले रही महिलाओं को हर महीने इसकी अगली राशि का इन्तजार रहता है।  इस सम्बंध में जो जानकारी मिल रही है, इसके लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है कि अप्रैल महीने की किस्त 15 मई से पहले जारी हो सकती है। बता दें कि 18 से 50 वर्ष की आयु की लगभग 43 लाख महिलाओं को दो महीने की किस्त के तौर पर 5,000 रुपये जारी करने की तैयारी चल रही है। अपात्र लाभार्थियों और बैंक खातों में गड़बड़ी की जांच के बाद होली से पहले लगभग 38 लाख लाभार्थियों को तीन महीने की किस्त दी गयी थी। शेष 18 लाख लाभार्थियों की जांच अभी भी चल रही है।

आधार सीडिंग का काम जोरों पर

जिला स्तर पर आधार सीडिंग का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए विशेष शिविर लगाकर खातों को अपडेट किया जा रहा है। रांची में 29 अप्रैल को एक दिन का शिविर लगाया गया था, जबकि कई अन्य जिलों में 5 मई तक आधार सीडिंग का काम चलेगा।

अब तक क्या हुआ?

  • योजना की पहली किस्त अगस्त 2024 में जारी की गई थी, जिसमें लाभार्थियों को प्रति माह 1,000 रुपये मिलते थे।
  • चुनाव से पहले सरकार ने प्रति माह 2,500 रुपये देने की घोषणा की थी, जिसे जनवरी 2025 से लागू किया गया।
  • अब तक कुल 43 लाख लाभार्थियों को एक साथ तीन महीने की राशि ट्रांसफर हो चुकी है, जबकि शेष 13 लाख से ज्यादा लाभार्थियों का वेरिफिकेशन अभी भी चल रहा है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...