JharkhandPoltical

भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐतिहासिक बनाने हेतु बैठक का हुआ आयोजित

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा | कैरो प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रखंड अध्यक्ष अनीस अहमद खान की अध्यक्षता में 14/ 1 /2024 से प्रारंभ माननीय राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की झारखंड दौरे कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद साहब,जिला महासचिव सामुल अंसारी प्रखंड के पदाधिकारी गण सभी पंचायत अध्यक्ष सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के बीच विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी पंचायत अध्यक्ष,मोर्चा संगठन के अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार रखें एवं जरूरी सुझाव दिया तत्पश्चात जिला कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद अपने संबोधन में पदयात्रा पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा झारखंड के लिए यह ऐतिहासिक पल है। श्री राहुल गांधी देश में बढ़ रहे अविश्वास,नागरिक अधिकारों का हनन,जनप्रतिनिधियों का दमन,बेरोजगार युवाओं को रोजगार,आदिवासी महिलाओं की सुरक्षा,संविधान की रक्षा हेतु यात्रा झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ को जाएगी। झारखंड में राहुल गांधी 8 दिनों तक रहेंगे सभी दिन एक सभा को भी संबोधित करेंगे। लोहरदगा कांग्रेस की भागीदारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ऐतिहासिक होगी

इस यात्रा को बेहतर बनाने के लिए हमारे हर कार्यकर्ता पंचायत से बूथ स्तर तक बैठक कर जनसंपर्क चलाएंगे लोगों को राहुल गांधी के न्याय यात्रा के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाएंगे। सामुल अंसारी ने कहा कि देश में नफरत और असुरक्षा को लेकर श्री राहुल गांधी ने नफरत तोड़ो भारत जोड़ो पद यात्रा लगभग 4000 किलोमीटर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा की इस बार भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड से होकर गुजरेगी इस यात्रा में हमारे कार्यकर्ताओं को अपने नेता से अपने क्षेत्र में मिलने का अवसर प्राप्त होगा। अपनी क्षेत्र की समस्या,जन भावना और अपना स्नेह प्रकट करने का उन्हें अवसर प्राप्त होगा। यह एक ऐतिहासिक समय है और इस पल को मिलकर यादगार बनाएंगे। इस मौके पर 50 असहाय,वृद्ध एवं गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बैठक में मुर्शीद आलम,राम उरांव नईम अंसारी,बुधवा उरांव,मोजाहिर अंसारी,पंचायत अध्यक्ष सुमन उरांव नारायण उरांव विजय उरांव मंजन उरांव यूथ प्रदेश कोऑर्डिनेटर अल्ताफ अंसारी अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष रशीद अंसारी यूथ अध्यक्ष तिला उरांव सेवादल अध्यक्ष रोहित प्रजापति पंचायती राज अध्यक्ष विजय कुमार एक्का एनएसयूआई अध्यक्ष रूबी कुमारी राहुल कुमार पांडे जहीर अंसारी मेराज अंसारी मंगरा उरांव जियाउल अंसारी एहसान अंसारी वसीम अंसारी अनवर अंसारी मोजेबुल अंसारी महबूब अंसारी परवेज अंसारी जगरन्नाथ उरांव मंसूर आलम सोबराती अंसारी निर्जला कुमारी सुषमा कुमारी शकील अंसारी युनुस अंसारी गंदरु उरांव अकबर खान मनान खान सुबनती उरांव इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...