Jharkhand

एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 अभियुक्तों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Share
Share
Khabar365news

सोमवार को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग से एवं गुप्त रूप से सूचना मिली कि लक्ष्मी टाकिज के पास देवाशीष चंद्र एंव छोटन साव एंव बंशीलाल चौक के पास सुषमा देवी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री कर रहे है जिससे आसपास के नवयुवक बच्चे ब्राउन शुगर का शिकार हो रहे है जिससे बच्चों में प्रतिकुल असर पड़ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय, हजारीबाग के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर श्री महेश प्रजापति के नेतृत्व में छापमारी दल का गठन किया गया । छापामारी दल के द्वारा तत्परता दिखाते हुये लक्ष्मी टॉकिज के पास देवाशीष चंद्र एंव छोटन साव एंव बंशीलाल चौक के पास सुषमा देवी के पास से ब्राउन सुगर को जप्त किया गया। साथ ही ब्राउन सुगर के व्यापार में संलिप्त 1. देवाशीष चंद्र उम्र करीब 35 वर्ष पे० श्री रामजी राम सा० हरीनगर थाना सदर जिला हजारीबाग, 2. छोटन साव उम्र 43 वर्ष पे० स्व० परमेश्वर साव सा० डाड़ थाना कटकमसांडी जिला हजारीबाग 3. सुषमा देवी उम्र 58 वर्ष पति स्व० गोपाल विश्वकर्मा, 4. संदीप विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष पे० स्व० गोपाल विश्वकर्मा दोनो सा० बंशीलाल चौक के पास थाना सदर जिला हजारीबाग एंव 5. अशोक कुमार उम्र-22 वर्ष पे० जितेन्द्र राम सा० केदला नगर थाना माण्डू जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 16/24 दिनांक 16.01.2024 धारा-20 (ii) (C)/21(b) /22/29 NDPS Act- अंकित कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
घटनास्थल से बरामद किए गए सामानों में 25.03 ग्राम ब्राउन सुगर ,04 मोबाईल,40160 रूपये ,वेट मशीन जिससे ब्राउन सुगर का वजन करने में प्रयोग किया जाता है,10 रूपये का नोट को लपेट कर बिड़ीनुमा बनाया हुआ जिसके अंदर में एल्मुनियम फाइल जिसके एक तरफ जला हुआ, जिसे ब्राउन सुगर पीने में उपयोग किया जाता है। छापामारी दल में सदर थाना, बड़ाबाजार ओ०पी० एवं महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...