Jharkhand

जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्र का विधायक अंबा प्रसाद ने किया दौरा

Share
Share
Khabar365news

ग्रामीणों व किसानों की नुकसान की भरपाई के लिए जल्द से जल्द मुआवजा दें- अंबा

बड़कागांव विस क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद ने मंगलवार को बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा पंचायत अंतर्गत ग्राम हाहे, रूददी समेत कई जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सोमवार के बीती रात हाथी द्वारा नष्ट किए गए फसल और मकानों को जायजा लिया।

विधायक ने इस दौरान गोंदलपुरा, हाहे, रूददी अलावे अन्य गांव में जाकर किसानों से मिले, क्षतिग्रस्त मकानों और उनके खेतों तक जाकर नष्ट की गई फसल का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 35 हाथियों का झुंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में घूम रहे हैं। हाथियों का झुंड जिस भी खेत से गुजरता है, उसे पूरी तरह नष्ट कर दे रहा है। इससे किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हुई है। हाथियों के डर से गांव में लोग रात-रात भर हाथों में मशाल लिए पहरा कर रहे हैं। विधायक ने खेतों की स्थिति देखते हुए मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण व किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई कर जल्द से जल्द इन्हें मुआवजा दिलाए। विधायक ने विभाग के वरीय अधिकारियों से फोन पर बात कर यहां की स्थिति से अवगत कराते हुए हाथियों को क्षेत्र से भगाने के लिए टीम लगाने को कहा। किसानों ने विधायक से कहा कि अगर इन्हें मुआवजा नहीं मिला तो, इनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो जाएगी। मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, मुखिया वासुदेव यादव, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आनंद मेहता, उपाध्याय प्रसाद, मुबारक आलम, लालू कुमार, अहमद उल्लाह, उमाशंकर, लालू कुमार, निरासो देवी, साजन करमाली, लखन महतो, जनार्दन महतो, सोहित महतो, गोविंद महतो, रवि कुमार, हसीब अंसारी, नासिर अंसारी, उपेंद्र महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...