BiharPatnaबिहारब्रेकिंग

पटना में इस दिन से ले सकेंगे मेट्रो ट्रेन का आनंद, ट्रायल रन और उद्घाटन का शिड्यूल तैयार

Share
Share
Khabar365news

बिहार की राजधानी पटना के लोगों के लिए अब मेट्रो का इंतजार कुछ ही दिनों मे खत्म होने वाला है। अपने पहले ट्रायल रन और उद्घाटन के नजदीक पटना की बहुप्रतीक्षित मेट्रो परियोजना पहुंच रही हैं। बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने मलाही पकड़ी से न्यू ISBT तक प्रायोरिटी कॉरिडोर का हाल ही ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को काम को समय पर पूरा करने का स्पष्ट निदेश दिया। उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि मेट्रो का ट्रायल रन 15 जुलाई को कर लिया जाएगा। वहीं इसका परिचालन अगस्त महीने तक हर हाल मे शुरू कर दिया जाएगा। यह मेट्रो परियोना केवल एक निर्माण कार्य नहीं बल्कि राजधानी पटना के लाखों नागरिकों का सपना हैं।

अंतिम चरण मे प्रायोरिटी कॉरिडोर का काम 
बता दें कि मलाही पकड़ी से न्यू ISBT पटना मेट्रो की शुरुआती रूट होने वाली है। इसकी लंबाई करीब 6.5 किलोमीटर होगी। इस बीच मलाही पकड़ी, जीरो माइल, खगौल मोड़, न्यू बाईपास, न्यू ISBT स्टेशन होंगे. इसे लेकर कुल 5 एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण हो रहा है। ऐसे मे सभी स्टेशनों का स्वरूप दिखने लगा है। न्यू ISBT के सामने डिपो के साथ 8 लेन ट्रैक का निर्माण किया गया है। बता दें कि पटना के सबसे व्यस्त और तेजी से विकसित हो रही बाईपास जोन को यह कॉरिडोर कवर करता है, जो कि पारिवारिक आवास क्षेत्रों और लंबी दूरी की बस सेवाओं से जुड़ता हैं। 
काम की प्रगति और तय समय सीमा
मेट्रो डिपो के अंतिम चरण कार्य 15 जून 2025 तक होने का लक्ष्य है। वहीं स्टेशन निर्माण का 90% काम 30 जून 2025 तक पूरा होना, पटरी बिछाना 30 जून 2025 तक, ट्रायल रन 15 जुलाई 2025 को और उद्घाटन का लक्ष्य 15 अगस्त 2025 को निर्धारित किया गया है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...