
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं वेस्ट बंगाल के प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

विधायक अंबा प्रसाद को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं वेस्ट बंगाल के प्रभारी बनाए जाने पर बड़कागांव प्रखंड कांग्रेसियों ने बड़कागांव चौक में जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल देखा गया, तेज बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। बड़कागांव चौक पहुंचने पर ढोल बाजे पटाखे फोड़ कर विधायक जी को बुके एवं फूल माला से लाद दिया।
कांग्रेसियों ने कहा कि यह हम लोगों को बड़कागांव विधानसभा के लिए गर्वातिंत होने की बात है जो आज बड़कागांव विधानसभा को पूरे देश में एक पहचान दिलाने का कार्य किया गया। विधायक को क्षेत्र में 24 घंटे क्षेत्र के प्रति तत्परता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने एक साधारण से विधायक को इतना बड़ा पद देने का काम किया है इसके लिए हम सभी कांग्रेसी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी जी को भी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। वहीं बड़कागांव पहुंचने पर विधायक ने सर्वप्रथम काली मंदिर पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी।
इस दौरान पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेषवर नाथ चौबे, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, युवा अध्यक्ष आनंद मेहता, सुरेश चौधरी, पंखु गुप्ता, पदुम साव, राजेश रजक, विक्रम गुप्ता, पारस सोनी, विशाल कुमार, मोहम्मद शमशेर, बाबूलाल कुमार, श्याम भार्गव, नागेश्वर यादव सहित कई मौजूद थे।
Leave a comment