Jharkhand

कटकमदाग के पसई पंचायत में आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

शिविर में आकर जरूरतमंद लोग लाभ उठाएं –सीओ प्रशांत कुमार

शिविर में हर संभव सहायता लोगों को पहुचाने में सक्षम,सरकार की योजना का लोग लाभ उठाएं–बीडीओ एकता वर्मा

कटकमदाग (हजारीबाग) राज्य सरकार के निर्धारित तिथि के मुताबिक गुरुवार को कटकमदाग प्रखंड के पसई पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित लाभ लेने के लिए जरूरतमंद लोगों ने आवेदन दिए। इनमें कई आवेदन पर त्वरित कार्रवाई हुई। पसई में विभिन्न योजनाओं के कुल 713 आवेदन प्राप्त हुए। इनमे कई आवेदन को आन द स्पाट निष्पादन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय पदाधिकारीगण, अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार, बीडीओ एकता वर्मा, मुखिया व कुमारी विनीता प्रमुख कटकमदाग द्वारा विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शिविर में बच्चियों के बीच किशोरी समृद्धि प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। मौके पर सीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि शिविर में आकर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर लोग लाभान्वित हो। लोगो के सुविधा के लिए हर पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इधर शिविर को सफल बनाने के लिए प्रखंड सह अंचलकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, वार्ड सदस्यगण, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया दीदियों की सराहनीय भूमिका देखी गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...