JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

₹67 लाख की लागत से एस.एन. उच्च विद्यालय बरकाकाना में 6 अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण कार्य का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड स्थित एस.एन. उच्च विद्यालय, बरकाकाना में डीएमएफटी (जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास) मद से लगभग ₹67 लाख की लागत से बनने वाली 6 अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।

इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की आधारशिला होती है। विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विकास राज्य और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और विद्यालय की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए विधायक श्री रोशन लाल चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वार्ड संख्या-24 की वार्ड पार्षद श्रीमती प्रतिभा शरण, सन्नी पासवान, तरुण यादव, द्वारिका प्रसाद, हरी रत्नम साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जरमुंडी विधायक समेत 9 पर FIR, कुक की मौत से मचा हड़कंप

Khabar365newsदुमका। जरमुंडी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर के कुक सोनू राउत की...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

अनंत सिंह बोले- छात्रों को पीटना गलत, निशांत बन सकते हैं अच्छे CM

Khabar365newsपटना। जदयू विधायक अनंत सिंह ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन सख्त,

Khabar365newsरांची। विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद के...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ईद-ए-मिलाद की तैयारी में हादसा,

Khabar365newsगिरिडीह। ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की तैयारी के दौरान गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के...