Ramgarhझारखंडब्रेकिंग

रजरप्पा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; कई बेहोश

Share
Share
Spread the love

झारखंड : झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका धाम, रजरप्पा में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद दूर-दराज से आए करीब 25 हजार से अधिक भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना की। गर्मी का असर इतना ज्यादा था कि कई महिलाएं और बच्चे दर्शन की लंबी कतारों में खड़े-खड़े बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ श्रद्धालुओं को भारी भीड़ के कारण मुख्य मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि 15 जून को रविवार होने के कारण झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त रजरप्पा पहुंचे थे। सुबह तीन बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगने लगी थी, जो दिन चढ़ते-चढ़ते जनसैलाब में बदल गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंग

चार पहिया वाहन ने पीछे से दो पहिया वाहन को मारी टक्कर,लालू कुमार गंभीर रूप से घायल रिम्स रेफर

Spread the loveरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत शाह...

झारखंडब्रेकिंग

सिकल सेल एनीमिया की पहचान और नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the loveकेरेडारी : केरेडारी प्रखंड में प्रोजेक्ट अदिति अंतर्गत सिकल सेल...

झारखंडब्रेकिंग

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की एक महत्वपूर्ण बैठक

Spread the loveरांची : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की एक महत्वपूर्ण...

झारखंडबिहार

जेसीआई राँची पुरूषोत्तमपुर के द्वारा आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया

Spread the loveराँची : जेसीआई राँची पुरूषोत्तमपुर के द्वारा आज एक महत्वपूर्ण...