झारखंडब्रेकिंग

राष्ट्रीय प्री-योग ओलंपियाड में नायशा सरकार ने झारखंड को दिलाया स्वर्ण, NCERT योग ओलंपियाड के लिए चयनित

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, जमशेदपुर की छात्रा नायशा सरकार ने देहरादून स्थित सेंट जोसेफ्स एकेडमी में आयोजित CISCE राष्ट्रीय प्री-योग ओलंपियाड 2025 में अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

इस उपलब्धि के चलते नायशा का चयन जून 2025 में कन्याकुमारी में होने वाले NCERT राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में CISCE बोर्ड के प्रतिनिधित्व के लिए किया गया है।

इस प्रतियोगिता में बिहार-झारखंड क्षेत्र से कुल पाँच प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें देवनिष्ठा, श्रुति और नंदिनी शामिल हैं। वहीं, रांची के मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल की दिव्या माझी ने शीर्ष 10 में सातवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

CISCE बिहार-झारखंड की योग कोच राफिया नाज़ ने बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए कहा, “अथक प्रयास से सब कुछ संभव है। हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि जो हार नहीं मानते, वही मंजिल पाते हैं।”

बिशप स्कूल नामकुम के प्राचार्य और CISCE खेलों के क्षेत्रीय प्रमुख प्रिंसिपल एडविन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सभी बच्चे मेरे लिए चैंपियन हैं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता ने हमारे युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के ग्रेजुएट किसान बना रहे नई पहचान

Khabar365newsजामताड़ा में 10 से 15 ग्रेजुएट युवा नौकरी की तलाश में भटकते-भटकते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कॉसमॉस युथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट,

Khabar365newsरांची। महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती और राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा,

Khabar365newsबिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम,

Khabar365newsझारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक...