Home Uncategorized नीलाम्बर पीताम्बर जयंती समारोह का आयोजन
Uncategorized

नीलाम्बर पीताम्बर जयंती समारोह का आयोजन

Share
Share

देश की आजादी में नीलाम्बर पीताम्बर का अहम योगदान – एनके जीएम सुजीत कुमार

डकरा। नीलाम्बर पीताम्बर जन कल्याण समिति के तत्वावधान में बुधवार को बड़कीटांड में वीर शहीद नीलाम्बर पीताम्बर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनके एरिया के जीएम सुजीत कुमार उपस्थित थे। वही विशिष्ट अतिथि केडीएच पीओ अनिल सिंह,जिला परिषद सरस्वती देवी,दर्शन गंझू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विगन सिंह भोगता तथा संचालन अमृत भोगता ने किया। मुख्य अतिथि जीएम सुजीत कुमार का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया। जीएम ने नीलाम्बर पीताम्बर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद मंच पर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ गंझू ने बुके देकर स्वागत किया । वहीं समिति की ओर से उन्हे शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भी भेट किया गया। जीएम ने कहा कि नीलाम्बर पीताम्बर ने देश की आजादी की लड़ाई के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमे उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रंथु उराँव, राजेन्द्र उराँव,विनय खलखो,जालिम सिंह, नरेश गंझू,अनिता एक्का,रामचंद्र उराँव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...