Jharkhand

हजारीबाग खास महल जमीन विवाद मामले पर बड़कागांव विधायक सुश्री अंबा प्रसाद का आधिकारिक बयान

Share
Share
Khabar365news

जिस जमीन के बारे में बोला जा रहा है वो खासमहल जमीन है। इस पर मेरे परिवार का कोई कब्जा नहीं था।

जमीन के लीजधारी के वंशज के द्वारा उनके लीज के नवीकरण करवाने हेतु मेरे पिता पूर्व मंत्री श्री योगेन्द्र साव से निवेदन की गई थी जिस पर एक जननेता होने के नाते उन्होंने पैरवी की थी।

इस जमीन के बारे में मुझे समाचार पत्र के माध्यम से ही पहली जानकारी मिली। इसके बाद मैंने मामले के बारे में विस्तार से जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस जमीन का नवीकरण रोक कर विपक्ष के एक माननीय फायदा उठाना चाहते हैं।

षड्यंत्र की राजनीति करने वालों ने इस प्रकरण में जिस ढंग से मेरा नाम घसीटा है वह सरासर गलत है। प्रशासन ने मामले में क़ानूनी कार्रवाई की तो ये झूठ फैलाया गया कि मेरे और मेरे पिता पर मामला दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, विपक्ष सक्रीय रूप से प्रपंच फैलाने में लग गया है, उनको हजारीबाग लोकसभा हारने का भय सता रहा है, इसलिए साजिश और मिलीभगत करके मेरा और मेरे परिवार का नाम ख़राब किया जा रहा है। इनकी सभी साजिशों का पर्दाफाश होगा।

खासमहल जमीन को लेकर मैंने और जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि उत्तरी छोटानागपुर एवं पलामू प्रमंडल के लाखों परिवार बसे हुए हैं एवं नवीकरण नहीं हो पाना उनके लिए बड़ी मुसीबत लेकर आता है। आखिर जिस परिवार की 2-3 पीढियां उस जमीन पर गुजर-बसर कर चुकी है उसे बेदखल करना कहाँ का न्याय है? गढ़वा, डाल्टनगंज, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा आदि जिले के लोगों संशय की इस स्थिति से परेशान हैं। इस समस्या का स्थायी निदान निकलना चाहिए नहीं तो विपक्ष के गिद्ध पता नहीं कितनों को तबाह कर देंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...