CrimeJharkhand

*गुप्त सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त उत्पाद द्वारा की गई छापेमारी अरुणाचल प्रदेश में बिकने वाली व कम दाम की शराब को झारखंड के नामी ब्रांड के बोतलों में भरकर बाजार में उतारने का किया जा रहा था कार्य*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: *गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को सहायक आयुक्त उत्पाद श्री अजय कुमार गोंड व उनकी टीम द्वारा गोला थाना के पुलिस बल के साथ गोला थाना अंतर्गत बंदा बाजारटांड़ क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम के द्वारा बड़ी संख्या में अरुणाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब की बोतलें, झारखंड में बिकने वाले नामी ब्रांड की शराब की खाली बोतलें, नकली होलोग्राम, क्यूआर कोड व लेबल आदि जप्त किया गया।**इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त उत्पाद श्री अजय कुमार गोंड ने बताया कि उनके द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गोला थाना के सहयोग से बन्दा बाजार टांड क्षेत्र में छापेमारी की गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति के घर से बड़ी संख्या में अरुणाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब यथा ब्लैक हॉर्स, नाइटगर्ल, झारखंड में बिकने वाले नामी ब्रांड की खाली बोतलों, नकली होलोग्राम, सील, क्यूआर कोड व होलोग्राम आदि जप्त किया गया। श्री गोंड द्वारा बताया गया कि स्थल पर सस्ती शराब को महंगी शराब की खाली बोतलों में भरकर नकली होलोग्राम, सील व लेबल लगाने के उपरांत बाजार में उतारने का कार्य किया जा रहा था। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इस संबंध में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब हो कि शराब की बोतलों पर क्यूआर कोड अंकित होता है अगर किसी व्यक्ति द्वारा क्यूआर कोड को अपने मोबाइल फोन से स्कैन किया जाए तो शराब के असली होने की जानकारी प्राप्त होती है पर नकली होलोग्राम पर अंकित क्यू आर कोड को स्कैन करने पर या तो क्यूआर कोड स्कैन नहीं होगा अथवा एरर का संदेश प्राप्त होगा।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का स्पष्टीकरण,

Khabar365newsनई दिल्ली। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले चीनी की कीमतों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंकज्योतिष 22 अगस्त: योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर मिलेगा लाभ,

Khabar365newsरांची। अंकज्योतिष के अनुसार 22 अगस्त 2026 का दिन मेहनत, अनुशासन और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CAA-NRC मामले में 195 आरोपितों ने ठुकराया ऑफर

Khabar365news[स्थान]। CAA-NRC विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में 195 आरोपितों ने सुप्रीम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

वाराणसी में हिंदी के योगदान पर चर्चा,

Khabar365newsवाराणसी। हिंदी साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में पूर्णचंद्र गुप्त और नरेंद्र...