Hazaribagh

उपायुक्त के निर्देश पर जिले में दाखिल खारिज वादों में लंबित की स्थिति में सुधार हेतु 13 फरवरी 2025 को सभी अंचलो में विशेष शिविर का आयोजन होगा

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निदेशानुसार जिले में दाखिल खारिज वादों में लंबित की स्थिति में सुधार हेतु दिनांक 13 फरवरी 2025 को हजारीबाग जिला के सभी अंचलों में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। हजारीबाग जिलान्तर्गत विभिन्न अंचलों में 30 दिनों से आपत्ति रहित वादों की स्थिति में सुधार हेतु यह शिविर आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी को निदेशित किया है कि विशेष शिविर के आयोजन की तिथि के पूर्व अपने-अपने लॉगिन में 30 दिनों से अधिक बिना आपत्ति रहित एवं 90 दिनों से अधिक आपत्ति सहित वादों की समीक्षा एवं भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन तैयार करें एवं दिनांक 13.02.2025 को आहूत विशेष शिविर में संबंधित व्यक्तियों को शुद्धि पत्र एवं लगान रसीद उपलब्ध करायेंगे।

हजारीबाग जिला के छः अंचलों, जहाँ दाखिल खारिज वाद सर्वाधिक लंबित है, उन अंचलों में नामित वरीय पदाधिकारी की उपस्थिति में विशेष शिविर आयोजन किया जायेगा।
सदर अंचल के लिए अपर समाहर्ता श्री संतोष सिंह को नामित किया गया है। कटकमदाग अंचल के लिए अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजकिशोर प्रसाद को नामित किया गया है वहीं बरही अंचल के लिए अनुमंडल पदाधिकारी श्री जोहन टुडू को नामित किया गया है। विष्णुगढ़ अंचल के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नामित किया गया है। चुरचू अंचल के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को नामित किया गया है। चलकुशा अंचल के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी बरही को नामित किया गया है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित वरीय पदाधिकारियों को शिविर के लिए निर्धारित तिथि को ससमय आंवटित अंचल के शिविर स्थल में उपस्थित होकर लंबित दाखिल खारिज मामलों के शत-प्रतिशत निष्पादन का अनुश्रवण करने तथा निष्पादित मामलों के प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करने के निर्देश दिए है। साथ ही उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को निदेश देते हुए इस शिविर माध्यम से आवेदकों को सूचित कर निष्पादन के उपरांत आवेदक को शुद्धि-पत्र निर्गत करने को कहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...