Jharkhand

*उपायुक्त के निर्देश पर श्रम अधीक्षक ने की कार्रवाई, श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थान तक किया गया रवाना।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ मो साबिर मांडू

रामगढ़: मांडू प्रखंड अंतर्गत केदला क्षेत्र में जेबीसी ईट भट्टे में श्रमिकों को कार्य छोड़ घर ना जाने देने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार के निर्देश पर श्रम अधीक्षक रामगढ़ श्री अभिषेक कुमार द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू श्री संजय कंगौरी एवं थाना प्रभारी घाटो थाना क्षेत्र श्री बलवंत दुबे के साथ राहवन क्षेत्र में जेबीसी मार्का का ईट भट्टे में छापेमारी की गई। मौके पर लगभग 10- 12 श्रमिकों को कार्य छोड़ घर वापस जाने नहीं दिए जाने का मामला सामने आया जिसके उपरांत श्रम अधीक्षक के द्वारा सभी श्रमिकों को उनके परिवार संग छत्तीसगढ़ राज्य के शक्ति जिले में उनके गंतव्य स्थान तक रवाना किया गया।**इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रम अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने बताया कि उपायुक्त श्री चंदन कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आज मांडू प्रखंड अंतर्गत केदला क्षेत्र में जेबीसी मार्का ईट बट्ठा में छापा मारा गया जहां पर लगभग 10-12 श्रमिकों को कार्य छोड़ घर वापस जाने नहीं दिए जाने का मामला सामने आने पर कार्रवाई करते हुए सभी श्रमिकों एवं उनके परिवार जनों को उनके उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया है। साथी उन्होंने बताया कि मामले में दोषी पाए गए संचालक श्री सुरेश साहू सहित अन्य संबंधितों पर विभिन्न श्रमिक अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

हेसला पंचायत में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु हेसला पंचायत में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू का साप्ताहिक बैठक ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विस्थापितों और श्रमिकों की समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले विधायक रोशन लाल चौधरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन...