झारखंड: प्रखंड के सोडा जंगल में जंगली सूअर के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोडा निवासी गोसनार मुंडू अपनी बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गए थे। तभी जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह छह फुट गहरे गड्ढे में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान उन्होंने सूअर पर डंडे से प्रहार किया, जिससे वह भाग गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया। वन विभाग के रेंजर अभय कुमार भी पहुंचे और तत्काल दो हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली शेष राशि बाद में वितरित की जाएगी। इस घटना से जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीण दहशत में हैं।
बानो। उकौली पंचायत के सोडा गांव के दो और बानो खास के एक व्यक्ति को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। तीनों को इलाज के लिए बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. मनोरंजन कुमार ने उनका इलाज किया। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना, प्रखंड प्रमुख सुधीर डांग, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह और रौतिया समाज के प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और डॉक्टरों से घायलों का उचित और बेहतर इलाज करने का आग्रह किया।
Leave a comment