झारखंडब्रेकिंग

दुर्गा पूजा से पहले मिलावटी खाद्य सामग्री पर सिमडेगा DC सतर्क, फूड सेफ्टी अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश

Share
Share
Khabar365news

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे पर्वों के दौरान मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर सिमडेगा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो चुका है। उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि त्योहारों में लोग बड़े पैमाने पर बाहर निकलकर पंडाल घूमते हैं और मिठाई, स्ट्रीट फूड व होटल-रेस्टोरेंट के खाने का आनंद लेते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

डीसी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी मिठाई दुकान, स्ट्रीट वेंडर या रेस्टोरेंट में मिलावटी सामान की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फूड सेफ्टी ऑफिसर और संबंधित अधिकारियों को लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बहुत बार सिंथेटिक दूध, छेना, मावा या प्रतिबंधित कलर्स जैसे हानिकारक पदार्थों का इस्तेमाल मिठाइयों में किया जाता है। यह पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में इस तरह की अनियमितता पाई गई, तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।डीसी कंचन सिंह ने कहा जिलेवासियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। त्योहारों में उन्हें स्वच्छ, हाइजीनिक और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिले, यह प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...