JharkhandpatratupatratuRamgarhSports

शारदा प्रीमियर लीग के चौथे दिन के प्रथम पाली में फाइनल में अपनी जगह बनाने उतरी पलानी और मार्केट की टीम

Share
Share
Khabar365news


दूसरी पाली में एस.पी.एल ऑफिशियल्स बनाम पत्रकार एवं फ्रेंचाइजी 11 के बीच खेला गया फ्रेंडली मैच
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातु प्रखंड के पंचमंदिर पंचायत अंतर्गत चिल्ड्रन पार्क में एस.पी.एल. शारदा प्रीमियर लीग ड्यूज बॉल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन का प्रथम पाली का मैच पलानी नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स मार्केट के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीत कर रॉयल चैलेंजर्स मार्केट ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । वहीं चौथे दिन का दूसरे पाली का मैच शारदा प्रीमियर लीग ऑफिशल्स बनाम पत्रकार एवं फ्रेंचाइजी 11 के बीच निर्धारित हैं ।शारदा प्रीमियर लीग के चौथे दिन संयुक्त अतिथिगण में मुख्य रूप में डॉ० देवव्रतो लाहा,डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, डॉ० के के झा, श्री गोपाल अग्रवाल, डॉ० धीरेन्द्र कुमार (प्रभारी सीएसी पतरातु),श्री गोविंद प्रसाद, कटिया पंचमंदिर पंचायत मुखिया श्रीमती श्यामली महाता, मुखिया हनुमानगढ़ी पंचायत श्रीमती नूतन सिंह,मुखिया कोतो पंचायत श्रीमती निधि सिंह,मुखिया हेसला पंचायत श्रीमती प्रीति झा उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित कर किया गया । अतिथियों ने खिलाड़ियों से मिल कर उनका उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रगान के पश्चात मैच का शुभारंभ किया गया । बताते चले कि शारदा प्रीमियर लीग के चौथे दिन के प्रथम मैच पतरातु सुपर किंग्स बनाम पलानी नाइट राइडर्स के बीच खेला गया जिसके प्रथम बल्लेबाजी करते हुए पतरातु सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खो कर 110 रन बनाया और महज 10.4 ओवरों में ही पलानी नाइट राइडर्स ने 1 विकेट खो कर जीत दर्ज कर ली । दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स मार्केट बनाम पंच मंदिर इंडियंस के बीच खेला गया जिसमें रॉयल चैलेंजर्स मार्केट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खो कर 128 रन बनाने रनों का पीछा केन्द्रों पंच मंदिर इंडियंस की टीम 16.2 ओवरों में ही 81 रन में ही सिमट गई । शारदा प्रीमियर लीग के सफल आयोजन में संयोजक सूरज प्रसाद,अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, संरक्षक गोविंद प्रसाद,राजू कुमार,धर्मेंद्र सिंह, चंदन कुमार,बीरेंद्र कुमार झा, राकेश शर्मा, अमित सिंह सदस्य अजित कुमार, जय प्रकाश प्रसाद, अभिषेक कुमार, सचिव विश्वजीत दत्ता,कोषाध्यक्ष राहुल रंजन,मीडिया प्रभारी राहुल प्रसाद,उद्घोषक अमन कुमार,अंपायर ज्वाला प्रसाद, रोहन कुमार, रोहित कुमार,अमन अंकित, स्कोरर त्रिलोकी नाथ, शुभम कुमार ,वालंटियर अंकित कुमार, सनोज कुमार, विशाल कुमार, आकाश कुमार, विष्णु कुमार, नेहाल कुमार, कुशाग्र सिंह, विक्रम कुमार,चिकित्सा प्रभारी प्रदीप कुमार सहित अन्य खेलप्रेमियों का योगदान रहा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

हुल दिवस पर जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन

Khabar365newsजामताड़ा। हुल दिवस के अवसर पर जामताड़ा में कोल्हान टाइगर संगठन की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...