CrimeJharkhand

*पतरातु पुलिस ने रंगदारी के आरोप में विकास तिवारी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, एसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातू थाना निवासी प्रेम पाण्डेय, पिता राम कुमार पाण्डेय, पता जयनगर,थाना-पतरातू, जिला-रामगढ़ को विकास तिवारी गिरोह के सदस्य के द्वारा फोन पर रंगदारी की माँग की गई थी। इस संदर्भ में पतरातू थाना काण्ड सं0-158/2024, धारा-385/387 अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया। उक्त काण्ड के उदभेदन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में उक्त टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड के उद्भेदन हेतु तमाम तकनिकि साक्ष्य का अवलोकनपरांत काण्ड के अभियुक्त सुरज साव उम्र करीब 23 वर्ष, पे०-विनोद साव, सा०-दिगवार, थाना-माण्डू (कुज्जू), जिला-रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम इनके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त किया गया मोबाईल 02 पीस बरामद किया गया। इस काण्ड में फिरार चल रहे अन्य 02 अभियुक्त के विरूद्ध छापामारी अभियान जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...