झारखंडब्रेकिंग

नामकुम हिंसा मामले में पुलिस ने 5 महिला समेत 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के नामकुम इलाके में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी हो कि घटना 14 मार्च की शाम की है। नामकुम रेलवे स्टेशन के पास एक शराब दुकान के सामने कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करा दिया।  

लेकिन 15 मार्च को फिर से विवाद बढ़ गया। जोरार बस्ती के लोगों ने नामकुम खटाल इलाके में हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कई लोग घायल हो गए। जब पुलिस वहां पहुंची तो कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। हिंसा में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इनमें से सोनू मुंडा नाम के युवक की सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने 17 मार्च को नामकुम में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और बवाल किया।  

रांची पुलिस ने हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों में अनिल यादव, कृष कुमार, विशाल कुमार, रोहित कुमार, रोहन कुमार, सुनील राय, दीपक कुमार राय, रंजीत यादव, सुमित कुमार, मीना देवी, राधा कुमारी, पूनम देवी, खुशी कुमारी और ममता देवी शामिल हैं। फिलहाल इलाके में पुलिस तैनात है और हालात काबू में हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...