BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ताबड़तोड़ गोलियों के बीच पुलिस का सख्त एक्शन 4 आरोपियों पर शिकंजा

Share
Share
Khabar365news

रांची: झारखंड के रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित द एवेन्यू रिसॉर्ट में हुई अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में रांची पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए जिला परिषद सदस्य पूनम देवी के पति बजरंग महतो समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना उस समय घटी जब बजरंग महतो रिसॉर्ट में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था और हंगामे के बीच उसने जश्न में तीन अलग-अलग हथियारों से फायरिंग की। घटना की जानकारी किसी ने रांची के एसएसपी राकेश रंजन को दी, जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया। सूचना मिलते ही एसएसपी ने नगड़ी थाना प्रभारी और दलादिली ओपी प्रभारी को तुरंत रिसॉर्ट पहुंचने का आदेश दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अंधाधुंध गोलीबारी में शामिल आरोपियों से पूछताछ की और घटना का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बजरंग महतो और उसके साथी वर्चस्व कायम करने के लिए छोटे-बड़े हथियारों से फायरिंग कर रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में इस्तेमाल की गई दो बंदूकें और एक पिस्तौल जब्त कर ली गई है। इसके अलावा, 7.65 मिमी के चार कारतूस के खोखे और 12 बोर के कारतूसों के प्लास्टिक के ढक्कन बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि इस घटना से इलाके में शांति-व्यवस्था को गंभीर खतरा पैदा हो गया था, इसलिए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद, आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू थाना क्षेत्र में जोखन भंडारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या किया ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र के कोतो पंचायत...

BreakingJharkhandRanchi

ब्लैकलिस्टेड एजेंसी जांच की मांग, छात्रों के सत्याग्रह को देवेंद्र महतो का समर्थन

Khabar365newsरांची : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक...

BreakingJharkhand

ऑपरेशन मुस्कान: 36 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, जनसंवाद में सुनीं समस्याएं

Khabar365newsगोड्डा : जिला प्रशासन एवं गोड्डा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जनसंवाद...