Hazaribagh

हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने सदर प्रखंड के अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

अटल विचार मंच के संस्थापक भारत सरकार के पूर्व वित्त विदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदर प्रखंड के अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। सदर अंचल के अंचलाधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर व प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतू सिंह ने यशवंत सिन्हा का स्वागत करते हुए प्रखंड के बारे में विस्तार से बताया। सदर अंचल कार्यालय की दुर्दशा देखकर श्री सिन्हा काफी छुब्ध हुए। अंचल कार्यालय में आए हुए सैकड़ो की संख्या में उपस्थित जनता ने अपनी फरियाद यशवंत सिन्हा जी के समक्ष रखते हुए कहा कि हम लोग वर्षों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे लगाते आ रहे हैं, पर हम लोगों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। अब आपके आने पर हम लोगों को भरोसा हो गया है कि हम लोगों की सुनवाई सुगमता पूर्वक हो जाए हो जाएगी। श्री सिन्हा ने अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि इन परेशान ग्रामीणों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। सर्किल इंस्पेक्टर ने श्री सिन्हा को आश्वस्त किया कि इनका काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।अब आपको शिकायत नहीं मिलेगा।


सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतू सिंह से कहां कार्यालय के बाहर समुचित पर पार्किंग की व्यवस्था किया जाए। सैकड़ो की संख्या में यहां वाहन बेतरतीब खड़े हैं, जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानी होती है।उनकी मांग पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि पार्किंग की शीघ्र उचित व्यवस्था करवा दिया जाएगा। यशवंत सिन्हा ने आम नागरिकों से अपील किया की इसके लिए जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा। आप लोग भी प्रशासन को सहयोग प्रदान करें तभी व्यवस्था ठीक होगी।


सदर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने सदर प्रखंड के प्रमुख के कार्यालय कक्ष में यशवंत सिन्हा का स्वागत करते हुए प्रतिनिधियों ने प्रखंड की स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए कहा बताया कि यहां का काम भगवान के भरोसे चलता है। हम लोगों की कोई सुनने वाला भी नहीं है। हम लोग बेकार में जनप्रतिनिधि बने हुए हैं। अब हम सबों ने निर्णय लिया है कि हम सबों को आपके नेतृत्व में ही काम करना है। पूर्व प्रमुख बृजेश सिंह ने बताया कि काफी बड़ी संख्या में हम सब पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्य अटल विचार मंच की सदस्यता ग्रहण कर जनता की सेवा में तन मन धन से करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अटल विचार मंच के प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा, विपिन कुमार सिन्हा,दीपक नाथ सहाय, प्रियंवदा, कृष्ण कुमार सिन्हा, प्रकाश पासवान, प्रफुल्ल कुमार, तलत सब्बीर उर्फ बाबू खान, रफीक अंसारी, हिमांशु कुमार, आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में अटल विचार मंच के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उक्त जानकारी अटल विचार मंच के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...