Jharkhand

27 दिसंबर को BJP की सदस्यता लेंगे रघुवर दास, बड़ी जिम्मेदारी की हो रही तैयारी

Share
Share
Spread the love

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एक बार फिर बीजेपी में शामिल होंगे। जानकारी मिल रही है कि वह 27 दिसंबर को बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं। बता दें कि उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, रघुवर दास बीजेपी के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने साल 2014 से 2019 तक सीएम के रूप में काम किया है। साथ ही रघुवर दास पांच बार जमशेदपुर पूर्वी से विधायक रह चुके हैं।

बीजेपी के फाउंडर मेंबर में होती है गिनती

रघुवर दास का नाम उन कद्दावर नेताओं में आता है जो बीजेपी के फाउंडर मेंबर थे। रघुवर दास 1977 में जनता पार्टी में शामिल हुए, इसके बाद साल 1980 में उन्होंने संस्थापक सदस्य के रूप में बीजेपी की सदस्यता ली। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विभिन्न पदों पर काम किया। रघुवर दास बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं 1995 से जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

रघुवर दास भाजपा के लिए बेशकीमती हैं। भाजपा उनका सदुपयोग ही करेगी। पर, कहां और किस रूप में, इसकी अटकलें भी इस्तीफे की सूचना आने के साथ ही लगने लगी हैं। सियासी चर्चाओं में एक बात जो रघुवर दास के पक्ष में मजबूती से खड़ी है, यह कि भाजपा ने उन्हें जब-जहां चाहा, वहां तैनात कर दिया। उन्होंने बेझिझक उसे स्वीकार भी किया और खुद को साबित किया, सिवा 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव के।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchiSocial

रांची में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया

Spread the loveरांची : प्रेस क्लब रांची में झारखंड कांग्रेस के नेताओं...

JharkhandRanchi

केंद्र सरकार की उपेक्षा के बाद भी झारखंड आत्मनिर्भर बनेगा : राधा कृष्ण किशोर

Spread the loveमोनोलिथिश का आईपीओ लिस्टिंग होना झारखंड के लिए खुशी की...

JharkhandRanchi

खूंटी में भारी बारिश का कहर: पुल धंसने से ट्रक फंस गया

Spread the loveखूंटी में भारी बारिश का कहर: पुल धंसने से ट्रैक...