Jharkhand

*रामगढ़ अंतरष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च से 30 मार्च तक हो रहा है स्वच्छोत्सव 2023 का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

*■ घर के साथ-साथ महिलाओं को अपने आस पास के क्षेत्र में भी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान से जोड़ने का किया जा रहा है कार्य*

*■ स्वच्छोत्सव 2023 के तहत बेहतरीन कार्य करने वालो को महिला आइकन अग्रणी स्वच्छता (WINS) पुरस्कार 2023 से जाएगा नवाजा*

रामगढ़: *राज्य शहरी विकास अभिकरण, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च से 30 मार्च 2023 तक स्वच्छोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य है कि जिस प्रकार से महिलाएं अपने घर को स्वच्छ रखती हैं उसी तरह उनकी सहभागिता आसपास के अन्य क्षेत्रों को भी स्वच्छ बनाने में सुनिश्चित करना है। अभियान के सफल आयोजन के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के द्वारा विभिन्न बैठकों के माध्यम से अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए हैं वहीं इसके लिए उन्होंने प्रशिक्षु कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुमित कुमार महतो को अभियान के तहत हो रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया है।**अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी ने विशेष रूप से रामगढ़ जिला अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया है साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया। इसके लिए नगर परिषद, रामगढ़ की टीम के द्वारा नियमित रूप से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को स्वच्छोत्सव 2023 को सफल बनाने में उनके योगदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अभियान के तहत बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को मिलने वाले पुरस्कार के प्रति भी जानकारी दी जा रही है।**क्या है महिला आइकन अग्रणी स्वच्छता(WINS) पुरस्कार 2023*============*स्वच्छोत्सव 2023 के तहत बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को महिला आइकन अग्रणी स्वच्छता(WINS) पुरस्कार 2023 से नवाजा जाएगा। महिला आइकन अग्रणी स्वच्छता (WINS) पुरस्कार 2023 का उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व वाले संगठनों और व्यक्तियों को पहचानना और सम्मानित करना है जो विभिन्न पहलुओं के माध्यम से सरकारी स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं**स्वच्छ उत्सव 2023 के तहत कौन कर सकते हैं आवेदन*व्यक्तिगत महिला उद्यमी और परिवर्तन एजेंटस्वयं सहायता समूहसूक्ष्म उद्यमस्टार्टअपगैर सरकारी संगठन*10 विषयगत क्षेत्र*सामुदायिक/ सार्वजनिक शौचालयों का प्रबंधनसेप्टिक टैंक सफाई सेवाएंट्रीटमेंट सुविधाएं यूजड वाटर / सेप्टेज़ नगरपालिका अपशिष्ट संग्रह और परिवहनएम०आर०एफ० ऑपरेशनवेस्ट टू वेल्थ प्रोडक्ट्सट्रीटमेंट सुविधाएं- ठोस अपशिष्ट प्रबंधनप्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माणप्रौद्योगिकी और नवाचारअन्य (निर्दिष्ट किया जाना है)*विन्स अवार्ड्स 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया**चरण 1: नागरिक आवेदन*राज्य और निकाय अपनी वेबसाइट, पोर्टल और सोशल मीडिया के माध्यम से WINS पुरस्कार 2023 के विवरण को प्रचारित करेंगे। नागरिकों से प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएगी। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आवेदन प्रारूप प्रदान किया गया है।*आचरण 2: शहर मूल्यांकन चरण*निकाय प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेंगे और स्वच्छतम पोर्टल के माध्यम से राज्य में 5 आवेदकों को नामित करेंगे। निकाय अपने नामांकित व्यक्तियों को विजेता के रूप में सम्मानित कर सकते हैं।*चरण 3: राज्य नामांकन*निकायवार नामांकनों का मूल्यांकन राज्य स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में 3 प्रविष्टियों को राज्य द्वारा आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार को नामित किया जाएगा। राज्य नामितों को विजेता के रूप में सम्मानित कर सकते हैं।*चरण 4: आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय मूल्यांकन*राज्य नामांकन का मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर पर उनकी नवीनता, प्रभाव, विशिष्टता, स्थिरता और प्रतिकृति पर किया जाएगा। पुरस्कार समारोह के विवरण जल्द ही घोषित किए जाएंगे ।।*चरण 5: पुरस्कार समारोह*शहर, राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह- 5 जून के आसपास (विश्व पर्यावरण दिवस) किया जायेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...