Jharkhand

*भदानीनगर पाली स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय एवं जीनियस पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाई गई*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भदानीनगर पाली स्थित आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय पाली और जीनियस पब्लिक स्कूल पाली में बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।आपको बताते चलें कि भदानीनगर थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल के द्वारा सड़क दुघर्टना रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।विगत कुछ दिनों में रामगढ़ जिले सहित भदानीनगर ओपी क्षेत्र में लगातार सड़क दुघर्टना की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसपर रोक लगाने का उद्देश्य से थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल ने आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।

आज बृहस्पतिवार को भदानीनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाए जाने से लोग सड़क सुरक्षा ट्राफिक नियम के प्रति जागरूक हो रहें हैं । आपको बताते चलें कि थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल ने आम नागरिकों और स्कूली छात्र-छात्राओं से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सहयोग की अपील की है। लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया। वाहन चालकों, स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। जिसमे ग्राम पाली उत्क्रमित उच्च विद्यालय एवं जीनियस नियूस पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को हेलमेट उपयोग मोटर वाहन अधिनियम में संशोधित धाराओं, ई-चालान के विषय में जानकारी दी। कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने के लिए छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। छात्र लोगों को जागरूक करेंगे तो लोगों में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही भदानीनगर पुलिस ने ट्राफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्पणा कुमारी। जीनियस पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक जागेश्वर बेदिया सहित शसक्त पुलिस बल उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...